जयपुर , फरवरी 09 -- केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व में केन्द्र सरकार का विजन परंपरा की जड़ों में विज्ञान का संरक्षण और कल्याण की शाखाओं का विस्तार बताते हुए कहा है कि सरकार का उद्देश्य केवल रोग का उपचार करना ही नहीं बल्कि स्वस्थ, सशक्त और संतुलित व्यवस्था का निर्माण करना है।
श्री जाधव ने सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की 50 वर्ष की यह यात्रा केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि उन असंख्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, और कर्मयोगियों की अटूट निष्ठा, समर्पण और तपस्या का प्रतीक है, जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी आयुर्वेद के दीपक को प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों की असंतुलित जीवनशैली के कारण मधुमेह, विटामिन बी 12 एवं डी की कमी जैसी अनेक बीमारियां पनप रही हैं। इन बीमारियों के निदान के लिए योग एवं आयुर्वेद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने उन्होंने इस वर्ष के बजट में आयुर्वेद के तीन नए अखिल भारतीय संस्थान सहित सभी घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में आयुष के क्षेत्र में हो रहे उल्लेेखनीय कार्य की भी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित