मधुबनी , फरवरी 07 -- बिहार के पर्यटन सह कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि केन्द्र और बिहार का बजट आम लोगों के लिए वरदान है।
मंत्री श्री प्रसाद ने आज मधुबनी जिले के जयनगर के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम बजट समावेशी विकास को और रफ्तार देगा। तेज गति से देश का विकास होगा। आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आम बजट लोकतंत्र हितकारी बजट है। उन्होंने कहा कि बिहार बजट युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों का ध्यान रखा गया। बिहार में एक करोड़ युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावे जीविका दीदी को दो लाख रुपया रोजगार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि नामचीन कलाकारों जिसकी उम्र 50 से अधिक है। वैसे कलाकारों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा सभी स्तरों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार बजट में स्वास्थ्य, नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण, समाज कल्याण विभाग, उर्जा विभाग एवं पंचायत राज समेत अन्य विभागों पर विशेष ध्यान दिया गया है। केन्द्र एवं बिहार का बजट डबल इंजन की सरकार को और गति देने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित