लखनऊ , फरवरी 13 -- किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में शुक्रवार को कॉर्डिकॉन 2026 का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केजीएमयू का लारी कार्डियोलॉजी विभाग गंभीर हृदय रोगियों को नया जीवन दे रहा है। यहां न केवल प्रदेश बल्कि देश और पड़ोसी देशों से भी मरीज आधुनिक इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम दिन-रात सेवा में जुटी है। आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की बदौलत केजीएमयू हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित