नयी दिल्ली , मार्च 03 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा में कथित फांसी घर मामले में वह छह मार्च को विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होंगे।
श्री केजरीवाल ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष को मंगलवार को एक पत्र लिखकर छह मार्च को पेश होने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि 18 फरवरी को जारी समन के आधार पर वह छह मार्च को अपराह्न तीन बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने पारदर्शिता एवं जन उत्तरदायित्व के हित में समिति की कार्यवाही का सीधा प्रसारण कराये जाने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित