लखनऊ , फरवरी 15 -- देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और केएल राहुल (141) की शतकीय पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन रविवार को स्टंप्स के समय उत्तराखंड के खिलाफ दो विकेट पर 355 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
आज यहां टॉस जीतकर उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नौवें ओवर में मयंक अग्रवाल (पांच) का विकेट गंवा दिया। उन्हें आदित्य रावत ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने केएल राहुल के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिये 278 रन जोड़े। 75वें ओवर में आदित्य रावत ने केएल राहुल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। केएल राहुल ने 211 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 141 रनों की शतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने दो विकेट पर 355 रन बना लिये है। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और करुण नायर (नाबाद 37) क्रीज पर मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित