बारां , अप्रैल 07 -- राजस्थान में बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अंतिम छोर तक चिकित्सा सेवाएं और संसाधन पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री सिंह ने आज नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोयला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भटवाड़ा के नए भवनों का लोकार्पण किया। भटवाड़ा पीएचसी भवन की लागत 1.43 करोड़ रुपये है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों से संवाद भी किया।
इसके बाद सांसद कोयला पहुंचे जहां उन्होंने 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बने सीएचसी भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि कोयला सीएचसी के शुरू होने से कोयला सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी डायलिसिस जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे आमजन को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित