रांची , जनवरी 22 -- झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए बड़े नक्सल मुक्त अभियान पर बधाई दी और बिना कोई हताहत के बड़ी संख्या में नक्सलियों के मार गिराने को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह अभियान भारत के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ निश्चय और केंद्र सरकार के द्वारा मार्च 26 तक नक्सल मुक्त भारत बनाने के अभियान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नक्सलवादी हिंसा समस्याओं के समाधान का रास्ता नहीं हो सकता। विकास केलिए शांति और सुशासन ही एकमात्र विकल्प है।

श्री साहू उन्होंने नक्सल आंदोलन से जुड़े लोगों से हिंसा छोड़ शांति के मार्ग पर चलते हुए मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सल मुक्त भारत केलिए संकल्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित