भुवनेश्वर/देहरादून , मार्च 22 -- उत्तराखंड के 15 पत्रकारों का एक समूह (दल) रविवार को भुवनेश्वर (उड़ीसा) पहुंचा। यह दल उड़ीसा राज्य में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का अवलोकन करेंगे।
प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के सहायक निदेशक संजीव सुंदरियाल ने यूनीवार्ता को बताया कि पत्रकारों का यह दल उड़ीसा में सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फिशरीज एंड एक्वाकल्चर भुवनेश्वर, सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट, कट्टक, पारादीप पोर्ट, कोणार्क हेरिटेज साइट का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा, नंदन कानन प्राणी उद्यान, जगन्नाथ पुरी, रघुबरपुर हेरिटेज गांव का भ्रमण भी करेंगे। जानने की बात है कि रघुबरपुर हेरिटेज गांव, अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित