रांची , दिसंबर 06 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा-कर्माटांड़-कंबाइंड बिल्डिंग पथ पर स्थित क्षतिग्रस्त पुराने पुल के स्थान पर बनाए जाने वाले डाइवर्जन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और मंत्री डॉ अंसारी का जोरदार स्वागत किया।
डॉ अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा, आवश्यक राशि की रोक और सौतेले व्यवहार के बावजूद जामताड़ा में विकास कार्यों की रफ्तार रुकी नहीं है।
डॉ. अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आशीर्वाद से संघर्ष करते हुए पुल निर्माण की राशि स्वीकृत करवाई-और आज उसी का परिणाम जनता के सामने है।
बीते वर्ष भारी बरसात के दौरान जामताड़ा शहर को कर्माटांड़ और अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल बह गया था। इसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था, व्यापारिक गतिविधियाँ ठप पड़ गई थीं, स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों, बुज़ुर्गों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा,लोगों को कई किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा था।
केंद्र सरकार ने इस अत्यावश्यक कार्य के लिए एक भी पैसा उपलब्ध नहीं कराया, जिससे जन आक्रोश बढ़ता जा रहा था।
हालात की गंभीरता को समझते हुए डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया, लगातार फॉलो-अप और संघर्ष किया और अंततः सरकार से पुल निर्माण की राशि मंजूर करवाई। आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि बहा हुआ पुल फिर एक बार अपने नए रूप में खड़ा हो रहा है और डाइवर्जन निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने चाहे जितनी बाधाएँ डाली हों, जामताड़ा के विकास को कोई नहीं रोक सकता।जनता से मैंने वादा किया था।पुल हर हाल में बनेगा।
मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुश्किल आसान है।
जामताड़ा का समग्र विकास मेरा संकल्प है।"पुल के पुनर्निर्माण ने न केवल हजारों लोगों को राहत दी है बल्कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठे आरोपों को भी पूरी तरह खामोश कर दिया है।
पुल निर्माण से आवागमन फिर से सुचारु होगी। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।मरीजों, छात्रों और किसानों को बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में विकास का विश्वास और मजबूत हुआ हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में जामताड़ा तेजी से विकास की नई मिसाल बनता जा रहा है।
सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक,पानी से लेकर शिक्षा तक-हर क्षेत्र में काम तेजी से हो रहा है। यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का आशीर्वाद और जनता का भरोसा है।
शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. अंसारी की इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प ही जामताड़ा का असली विकास करा रहा है। आज का यह शिलान्यास सिर्फ एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि जामताड़ा में विकास की अविरल गंगा का प्रतीक है। किसी भी बाधा, उपेक्षा या रुकावट के बावजूद जामताड़ा का समग्र विकास जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित