देहरादून , मार्च 28 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी राज्यों के आर्थिक विकास में विशेष सहायता (एसएएससीआइ) के लिए निर्मित गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बार गाइड लाइंस में "प्राइड ऑफ हिल्स" नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा। इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित