अलवर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ के लिये आवंटित किये गये केंद्रीय विद्यालय को रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में स्थानांतरित किये जाने के विरोध में राजगढ़ कस्बे के बाजार सोमवार को छठे दिन भी बंद रहे।
आवाज मंच के मुकेश जैमन गत शनिवार से राजगढ़ के गोल सर्किल पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। इसके अलावा उनके साथ प्रहलाद वर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, कृष्णकांत भारद्वाज, अशोक शर्मा, पार्षद धर्मचंद सैनी एवं मुकेश शर्मा 24-24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर है बैठे।
श्री जैमन ने बताया कि कल से सब्जी मंडी भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित