अलवर , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विद्यालय को अन्यत्र स्थान पर खोले जाने पर राजगढ़ कस्बा शनिवार को चौथे दिन भी पूर्णतया रहा।
आंदोलनकारी महापड़ाव डालने कांदोली बाईपास के लिए आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले चल रहे आंदोलन ने अब जोर पकड़ लिया है। आंदोलन में व्यापारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग सहित आस-पास के ग्रामीण समर्थन कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय की मांग के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान शुक्रवार को हुए रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
राजगढ़ की पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना ने शनिवार को बताया कि राजगढ़ के कुछ लोगों ने शुक्रवार मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक रास्ता अवरुद्ध करके आन्दोलन किया। राजमार्ग को अवरुद्ध करने से आमजन को बड़ी परेशानी हुई है।
उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों से पुलिस को भी राजकार्य में बाधा हुई है, जिनमें मुख्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को चिह्नित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित