अलवर , अप्रैल 30 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव गुरुवार को राजस्थान में अलवर पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह श्री यादव ने अलवर-सरिस्का के बफर जोन में सफारी की और जंगल के हालात जाने। उनके साथ सरिस्का के क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार, अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित दिल्ली से आए दो वन अधिकारी भी साथ थे।

सू्त्रों ने बताया कि इसके बाद वह आठ बजे अलवर के काला कुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना करके स्वामी सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर की ओर से उनको शाल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री यादव ने इस अवसर पर गौ माता की पूजा करके उन्हें चारा खिलाया। इस दौरान अलवर सरस डेयरी के अध्यक्ष नितिन सागवान भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित