उज्जैन , अप्रैल 03 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज तड़के मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर उन्होंने भगवान के दर्शन किए।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
श्री प्रधान अपने प्रवास के दौरान आज यहां मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महाकाल द मास्टर का टाइम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं उज्जैन साइंस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित