बैतूल , जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के स्कूलों और कॉलेजों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जेएच कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित