लखनऊ , फरवरी 01 -- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र, संतुलित और तेज विकास को मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पूंजीगत व्यय में वृद्धि से एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स हब, रेलवे और शहरी आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

रविवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि औद्योगिक प्रोत्साहन और एमएसएमई समर्थन से छोटे व मध्यम उद्योग मजबूत होंगे। डिजिटल नॉलेज ग्रिड, पर्यटन के लिए 15 ऐतिहासिक शहरों का विकास, 10 हजार टूरिस्ट गाइड, एआई हब और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़े निवेश जैसे फैसलों से युवाओं और उद्यमियों को लाभ मिलेगा। कार्बन उत्सर्जन घटाने के प्रावधान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग परियोजनाएं और रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित