नयी दिल्ली , मार्च 20 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कई राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने के लिए तुरंत सर्वे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वह यहां कृषि भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश भर की कृषि स्थिति की व्यापक समीक्षा कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित