सीहोर , नवंबर 05 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय पर सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुद्वारा पहुंचकर माथा देखेंगे।

सीहोर जिले में प्रकाश पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सीहोर के गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे को रंगबिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और पर्व के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित