जयपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मण्डियों में 21 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति, चौमहला (झालावाड़), कुचामन सिटी, 'विशिष्ट श्रेणी' बारां, कोटा (अनाज) एवं प्रतापगढ़ में मण्डी यार्ड के निर्माण कार्य एवं विद्युत संबंधी कार्य कराये जायेंगे।
इससे ना केवल कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा बल्कि अन्नदाता एवं व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित