जयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को सीकर जिले में अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना रणधीर सिंह को दूकानों के लाईसेंस जारी करने के मामले में 40 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने परिवादी ने एसीबी चौकी सीकर को शिकायत की कि श्री रणधीर सिंह उसके परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में 80 हजार रुपए मांग रहे हैं।

श्री गुप्ता ने बताया कि इस पर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील ने टीम के साथ ट्रेप कार्रवाई करते हुए रणधीर सिंह को परिवादी से 40 हजार रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीशक एस. परिमलाके सुपरविजन में पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित