अलवर , मई 08 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में खदाना मोहल्ले में कूलर में करंट आने से एक बालक की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बालक अंश सैनी (10) कूलर की ओर गया तो उसे करंट लग गया जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था और उसके माता पिता मजदूरी करने गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित