भोपाल श्योपुर , नवंबर 20 -- मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बार फिर एक खुशखबरी आई है।
भारत में ही जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। मुखी और उसके पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया। मां और उसके पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। ये कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि ये भारत के चीता अभियान के लिए भी अभूतपूर्व सफलता है क्योंकि भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी ने 33 महीने की उम्र में शावकों को जन्म दिया है। भारत में जन्मे चीता द्वारा प्रजनन करना इस अभियान की सफलता बताता है और ये बताता है कि चीते यहां के वातावरण को अपना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित