भोपाल श्योपुर , फरवरी 07 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि राज्य के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय पार्क में मादा चीता आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया है, इसके साथ ही कुल चीतों की संख्या 35 हो गई है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कूनो में मादा चीता आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, इसके साथ ही कूनो में भारत में जन्मे शावकों की संख्या 24 और कुल चीतों की संख्या 35 हो गई है।

उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि वनकर्मियों और पशु चिकित्सकों से जुड़े वहां के लोगों के अथक परिश्रम का परिणाम है। राज्य वन्यजीव संरक्षण का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित