कुशीनगर , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक युवक का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवा यादव (26) पुत्र देवेंद्र यादव बुधवार की रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटा था। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

मृतक की मां ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कमरे में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित