कुशीनगर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के दुर्घटना बाद पकड़े जाने के डर से थार चालक ब्रेजा कार व बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे अफरा-तफरा मच गई। आसपास के लोग भाग कर खुद को सुरक्षित किए। सीसी कैमरों की मदद से पुलिस थार चालक की पहचान करने में जुटी है। यह वाकया मंगलवार की शाम को नगर के केन यूनियन आफिस के समीप हुआ।
बताया जा रहा कि शाम को करीब पांच बजे गोला बाजार की ओर से आई थार केन यूनियन आफिस के सामने अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़ी देवरिया के गढ़रामपुर निवासी विजय प्रताप की ब्रेजा कार के बाद पिकअप व तीन बाइक में ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। आसपास के लोग भाग कर खुद को सुरक्षित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित