कुशीनगर , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग ने कुशीनगर के विकास खण्ड फाजिलनगर में आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए दो करोड़ 46 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि कुशीनगर जिला के अन्तर्गत विकास खण्ड फाजिलनगर के परिसर में आवासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए आंकलित लागत रुपये 275.95 लाख की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति करते हुये प्रथम किस्त के रूप मे 92.00 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इसी विकास खण्ड मे अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 462.20 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुये 154.00 लाख रुपये की धनराशि प्रथम किस्त के रूप मे अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित