इंदौर , फरवरी 06 -- कुलदीप सेन (पांच विकेट), कुमार कार्तिकेय (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाज प्रदर्शन के दम पर मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल के पहले दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को 194 रन पर समेटने के बाद स्टंप के समय बिना विकेट खोए 28 रन बना लिये है।
आज यहां मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम पहली पारी में मध्यप्रदेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 67 ओवर में 194 के स्कोर पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम खजुरिया ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा युद्धवीर सिंह चरक ने (41), कप्तान पारस डोगरा (33), अब्दुल समद और वंशराज शर्मा ने (16-16) रन बनाये। पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
मध्यप्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने पांच विकेट लिये। कुमार कार्तिकेय को तीन विकेट मिले। आर्यन पांडे ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित