चंडीगढ़ , दिसंबर 12 -- पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री संधवां ने कहा कि श्री पाटिल ने लगन और समर्पण के साथ देश की सेवा की तथा सार्वजनिक सेवा में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, " पंजाब के पूर्व राज्यपाल के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस कठिन घड़ी में अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित