मास्को , जनवरी 12 -- कुरील द्वीप समूह के उत्तर-पश्चिम में सोमवार को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि सोमवार को 01.52 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी। इसके केंद्र 404.9 किलो मीटर की गहराई 47.51 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 147.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित