भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में हत्या और षड्यंत्र रचने के गंभीर मामले में करीब 14 वर्षों से फरार कुख्यात बदमाश रोबिन जाट पर पर पुलिस ने इनाम की राशि बढाकर 35 हजार रुपये किये जाने की घोषणा की है। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बुधवार को बताया कि मूलतः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी रोबिन के खिलाफ धौलपुर के सदर थाने में हत्या और षड्यंत्र रचने का गंभीर मामला दर्ज है। धौलपुर पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी वांछित अपराधी पकड़ में नहीं आया है, जिसकी वजह से इस पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है।

इसी के साथ धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में घोषित किए गए इनाम को अब निरस्त कर दिया गया है। अपराधी रोबिन पर उत्तरप्रदेश के शिकारपुर थाने में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित