नई दिल्ली , मार्च 14 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कुकिंग गैस की गंभीर कमी से प्रभावित लाखों गिग वर्कर्स को तत्काल वित्तीय सहायता देने की मांग की है।

श्री यादव ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष के बाद गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके कारण कई रेस्तरां और ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं बंद होने की कगार पर हैं और दिल्ली में करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स शहर के अनौपचारिक कार्यबल का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनमें डिलीवरी एजेंट, रसोइये, वेटर और खाद्य व्यवसाय से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। गैस की अचानक कमी के कारण इनमें से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगारी के संकट का सामना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित