अलवर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में केरवाड़ा गांव में भतीजी कीशादी से एक दिन पहले पहले कीटनाशक का छिड़काव करते समय दवा मुंह में जाने से ताऊ की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू मीणा उर्फ राजेश (40) मंगलवार को अपने खेत में भिंडी की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दवा उनके मुंह में चली गयी, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई और वह मौके पर ही अचेत हो गये।

परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर के सामान्य चिकित्सालय भेज दिया गया। अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित