देहरादून , जनवरी 16 -- उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में किसान सुखवंत सिंह द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में विशेष जांच दल ने सक्रिय रूप से जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने थाना आईटीआई पहुंचकर केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम फिलहाल थाना काठगोदाम से प्राप्त मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित