देहरादून , अप्रैल 16 -- उत्तराखण्ड में एक अप्रैल से शुरू हुए रबी विपणन सत्र में गुरुवार तक स्मार्ट पी.डी.एस. पोर्टल पर 1597 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है एवं 5852 कुन्टल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

यह जानकारी आज खाद्य आयुक्त आनन्द स्वरूप ने दी।

उन्होंने बताया कि गढ़वाल सम्भाग में कुल 45 एवं कुमायूं सम्भाग में 123 क्रय केन्द्र संचालित हैं।

श्री स्वरूप ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 निर्धारित किया गया है, जिससे कृषक भाईयों द्वारा अपनी उपज (गेहूं) का विक्रय राजकीय क्रय केन्द्रों पर किये जाने में रूचि प्रदर्शित की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के लिए पूर्व में 10 हजार कुंतल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिससे राज्य के कृषक भाईयों द्वारा अपने उत्पाद का विक्रय न हो पाने के सम्बन्ध में रोष व्यक्त किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित