समस्तीपुर , मार्च 13 -- बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा शुक्रवार को कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के आर्थिक विकास के प्रति सरकार कृतसंकल्पित है और लगातार उनकी समृधि के लिए काम कर रही है।
श्री यादव ने समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कृषि रोड मैप के आधार पर नई तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से खेती को और लाभकारी बनाकर रोजगार उपलब्ध करा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार को मखाना उत्पादन मे अग्रणी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यहां मखाना बोर्ड़ का भी गठन किया है।
कुलपति डाँ पी.एस.पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि पूसा की यह धरती कृषि विकास की जननी है, जहां उन्नत खेती के लिए नई तकनीकों को विकसित कर उसे किसानों के खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला किसानों का महाकुंभ है, जहां तीन दिनों तक उन्हें ड्रोन तकनीक, ड्रिप सिंचाई, जीरो टिलेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित खेती और आधुनिक कृषि यंत्रों से सम्बंधित दो सौ से अधिक स्टाँल के माध्यम से खेती का ज्ञान प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डाँ रत्नेश कुमार झा, निदेशक अनुसंधान डाँ ए.के. सिंह एवं सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डाँ कुमार राजवर्द्धन समेत अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित