बीड (महाराष्ट्र) , नवंबर 07 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है नकली खाद और कीटनाशक बनाने वालों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करेगी और इसके लिए सरकार सख्त कानून बना रही है।
वह यहां सिरसला स्थित ग्लोबल विकास ट्रस्ट कृषिकुल में किसानों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद ही कृषि विकास की कुंजी है, इसलिए ही वह यहां किसानों से बातचीत करने आए हुए हैं। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनके खेती के अनुभवों की जानकारी ली। किसानों ने रेशम पालन, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के उपायों के बारे में अपने अनुभव साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित