अजमेर , अप्रैल 13 -- राजस्थान में अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने किशोरी से दुराचार करने और अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में जनाना अस्पताल में कार्यरत रेजीडेंट चिकित्सक और ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी अरविंद चारण ने सोमवार को बताया कि 11 अप्रैल को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी भाभी के डिलीवरी के समय वह अस्पताल में गई थी जहां आरोपी रेजीडेंट चिकित्सक जितेंद्र ने अस्पताल के रजिस्टर से उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर उससे संपर्क किया। वह उसे घूमने के बहाने कार में बिठाकर फ्लैट पर ले गया जहां उसके साथ दुराचार किया और इसकी वीडियो और फोटो बना ली ।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पास ही के ई-मित्र संचालक खुशाल चौहान खुशाल चौहान के पास मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने की बात कही तो ई-मित्र संचालक ने भी फिंगरप्रिंट के बहाने उसके फोन से अश्लील वीडियो और उसके फोटो प्राप्त कर लिए और उनके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके हवस का शिकार बनाया । पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित