किशनगंज , मार्च 15 -- बिहार के किशनगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को,शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में रविवार को जिलाधिकारी विशाल राज को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस की टीम ने घेरेबंदी कर बंगाल पंजीकरण के एक ट्रक को एनएच 27 स्थित रामपुर चेक पोस्ट पर रोका गया। तलाशी के बाद ट्रक के अंदर बने तहखाने में रखे कार्टन से 1152 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
इस मामले में इंस्पेक्टर संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि शराब बंगाल से किशनगंज अररिया के रास्ते समस्तीपुर ले जाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि शराब के साथ पकड़े गए तस्करों में वैशाली निवासी रंजीत कुमार महतों और अखलेश कुमार के नाम शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस घेरेबंदी को अंजाम देने वाली टीम में एएसआई विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित