रायपुर , अप्रैल 13 -- छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सोमवार को राजधानी रायपुर के मेकाहारा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, सहित पार्षदगण एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित