वाराणसी , अप्रैल 11 -- आध्यात्मिक नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निरंतर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।
मंदिर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दर्शन के लिये कतार प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित किया गया है तथा दर्शन प्रक्रिया में गति लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और सेवादारों की तैनाती की गई है। भीड़ के सुचारु आवागमन के लिए प्रवेश और निकास मार्गों का स्पष्ट निर्धारण किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित