वाराणसी , जनवरी 27 -- वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन के दौरान अस्थायी कुंड की गहराई कम होने के आरोप को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आयोजकों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

आयोजकों का आरोप था कि मूर्ति का आकार काफी बड़ा है, जबकि कुंड की गहराई अपर्याप्त है, जिससे मूर्ति ठीक ढंग से डूब नहीं पाएगी और विसर्जन में असुविधा होगी। विवाद बढ़ता देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित