वाराणसी , फरवरी 04 -- त्तर प्रदेश में वाराणसी महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम नगर निगम के सभागार में कार्यकारिणी की बैठक हुई।

15 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि और इस अवसर पर आयोजित होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शहर की सड़कों व गलियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

कार्यकारिणी बैठक में सदस्य राजेश कुमार यादव 'चल्लू' के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए महापौर ने 12 फरवरी तक सभी संबंधित कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की है। इसके तहत नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले पूरे पंचक्रोशी मार्ग और वहाँ स्थित पड़ावों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

शहर के वे सभी मार्ग, जो प्रमुख शिव मंदिरों (जैसे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर एवं अन्य क्षेत्रीय शिवालयों) की ओर जाते हैं, उन्हें हर हाल में 12 फरवरी तक गड्ढा-मुक्त कर दिया जाएगा।

खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने तथा सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं को दूर करने के लिए जलकल विभाग और विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित