वाराणसी , फरवरी 6 -- धार्मिक नगरी काशी में भी अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली नई वेब सीरीज 'घूसखोर पंडत' का विरोध शुक्रवार को गंगा घाट पर ब्राह्मणों और बटुकों ने किया।
बटुकों ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर के साथ विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वेब सीरीज का नाम ब्राह्मण समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।
ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि इस तरह के नाम से पूरे समाज को गलत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि वेब सीरीज का नाम नहीं बदला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित