वाराणसी , नवंबर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर धार्मिक नगरी काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। सायंकाल काशी के घाटों को लाखों दीपों से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से सायंकाल होने वाले आयोजनों की सूची जारी की गई है।

शाम 5.15 से 5.45 बजे तक सभी प्रमुख घाटों पर गंगा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 6.00 से 7.00 बजे तक सभी प्रमुख घाटों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। चेतसिंह किला पर थ्री डी प्रोजेक्शन एवं लेजर शो कार्यक्रम (प्रथम शो) 6.15 से 6.40 बजे तक होगा। थ्री डी प्रोजेक्शन एवं लेजर शो (द्वितीय शो) 7.15 से 7.40 बजे तक आयोजित होगा।

थ्री डी प्रोजेक्शन एवं लेजर शो (तृतीय शो) 8.15 से 8.40 बजे तक होगा। 8.00 से 8.15 बजे तक ललिता घाट और प्रमुख घाटों के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का भव्य नजारा दिखेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित