वाराणसी/लखनऊ , मार्च 01 -- काशी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान के दौरान मात्र एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर चीन के आठ वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया।

इससे पूर्व 10 मार्च 2018 को चीन के हेनान प्रांत में 1,53,981 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषिनाथ ने महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को प्रमाणपत्र प्रदान किया। ड्रोन कैमरों और डिजिटल गणना तंत्र से सटीक सत्यापन किया गया।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने इसे आध्यात्मिक चेतना और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का अद्वितीय संगम बताते हुए बताया कि 350 बीघा में विकसित 'शहरी वन' को 60 सेक्टरों में बांटा गया है। जिनका नाम काशी के प्रमुख गंगा घाटों पर रखा गया है। जिसमे शीशम, अर्जुन, सागौन, बांस समेत 27 देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। मियावाकी तकनीक के तहत विकसित यह वन दो से तीन वर्षों में घने 'ऑक्सीजन बैंक' के रूप में विकसित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित