वाराणसी , जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी के जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर साफ किया है कि काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुलडोजर से कुछ मूर्तियों को तोड़ते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को मिली, आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक वर्मा ने बताया, "पूरे मामले की जांच की जा रही है। हम लोगों को सूचना मिलते ही एसीपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। कुछ बाहरी तत्व विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से बातचीत की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित