वाराणसी , मार्च 22 -- धार्मिक नगरी काशी में गंगा घाटों पर नावों से सवारी कराने और घाट पर नाव खड़ी करने को लेकर अक्सर विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। शनिवार शाम को भी नमो घाट पर आरती स्थल के सामने बड़ी नाव (बजड़ा) लगाने को लेकर हुए विवाद में नाविकों ने घाट के मैनेजर मनीष कुमार सिंह को पीट दिया। पीड़ित ने आदमपुर थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

नमो घाट (फेज-3) पर प्रशासन द्वारा नियमित गंगा आरती आयोजित की जाती है। आरती स्थल के ठीक सामने जेटी बनाई गई है। आरती शुरू होने से पहले दो बड़ी नावें लगाकर नाविकों ने सवारियों को उतारना शुरू कर दिया। इस पर घाट मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि आरती से पहले नावों को वहाँ लगाने से आरती के समय व्यवधान होता है तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित