एथेंस , जनवरी 14 -- एक यूनानी समुद्री सुरक्षा फर्म ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसके स्वामित्व वाले तीन टैंकरों पर दिन की शुरुआत में अज्ञात ड्रोन से हमला किया गया।

ये टैंकर काला सागर में लंगर डाले खड़े थे और कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (सीपीसी) टर्मिनल पर कच्चे तेल के लादे जाने का इंतजार कर रहे थे।

यूनानी आधिकारिक समाचार एजेंसी एएमएनए के अनुसार, सुरक्षा फर्म 'डियाप्लस' इस घटना की निगरानी कर रही है। उसने इन जहाजों की पहचान थेनामार्टिस के जहाज 'एमटी मटिल्डा' और लाइबेरिया के झंडे वाले दो जहाजों ' एमटी डेल्टा हार्मनी' आ 'एमटी डेल्टा सुप्रीम' के रूप में की है, जिन्हें डेल्टा टैंकर्स संचालित करता है।

शुरुआती खबरों में कहा गया था कि इलाके में चार टैंकर ड्रोन हमले की चपेट में आए हैं। हालांकि, कजाकिस्तान की राष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनी काज़मुनयगैस (केएमजी) और देश के ऊर्जा मंत्रालय ने बाद में बताया कि तेल लादने के लिए निर्धारित दो कजाख टैंकरों पर काला सागर में टर्मिनल के पास हमला किया गया था।

प्रभावित जहाजों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि ड्रोन के प्रकार, हमले के सटीक स्थान और क्षति की पूरी सीमा से संबंधित विवरण को अभी सत्यापित किया जाना बाकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित