भीलवाड़ा , मार्च 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 50 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल ने भीलवाड़ा-गुलाबपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गयी, तो उसमें 50 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार देवाराम जाट (22) और प्रीतम पुरी गोस्वामी (26) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित