उदयपुर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के खेरवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरूवार को एक कार से डेढ लाख रूपये की अवैध शराब बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रूकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित